Home » देश » UTTARPRADESH » BAREILLY » BAREILLY NEWS: एसआरएमएस में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, लंबर स्ट्राडा प्राइवेट लिमिटेड ने लिए इंटरव्यू

BAREILLY NEWS: एसआरएमएस में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, लंबर स्ट्राडा प्राइवेट लिमिटेड ने लिए इंटरव्यू

बरेली। श्री राम मूर्ति स्मारक इंजीनियरिंग कॉलेज (एसआरएमएस) में एमबीए और बीटेक 2025 बैच के विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस दौरान लंबर स्ट्राडा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से छात्रों के इंटरव्यू लिए गए।

कंपनी के प्रतिनिधियों ने छात्रों की योग्यता, संप्रेषण कौशल और तकनीकी ज्ञान का मूल्यांकन किया। अंतिम चयन सूची की घोषणा कंपनी द्वारा बाद में की जाएगी।

इस अवसर पर ट्रेनिंग, डेवलपमेंट एंड प्लेसमेंट के निदेशक डॉ. अनुज कुमार ने कंपनी के सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया और विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कॉलेज प्रशासन ने इस पहल को छात्रों के लिए करियर निर्माण का सुनहरा अवसर बताया

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या