Home » देश » UTTARPRADESH » BAREILLY » BAREILLY NEWS: अवैध मेडिकल पर 50,000 रूपये की दवाई जब्त

BAREILLY NEWS: अवैध मेडिकल पर 50,000 रूपये की दवाई जब्त

बरेली 11 जनवरी गोपनीय सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त औषधि बरेली मंडल बरेली के निर्देशानुसार  औषधि निरीक्षक बरेली अनामिका अंकुर जैन एवं राजेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से एक अवैध औषधि विक्रय प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई की गई। छापामार कार्रवाई के दौरान औषधि विक्रय प्रतिष्ठान का स्वामी धर्मवीर सिंह मौके पर उपस्थित पाया गया। धर्मवीर सिंह पुत्र श्री रामेंद्र सिंह निवासी ग्राम- देवरास, तहसील- तिलहर, जिला- शाहजहांपुर द्वारा अवैध मेडिकल स्टोर स्थित- ग्राम व पोस्ट-शाहपुर बनियान थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली में अवैध रुप से संचालित किया जा रहा था।औषधि निरीक्षक बरेली द्वारा प्रतिष्ठान में भंडारित औषधीय में से संदेह के आधार पर चार संदिग्ध औषधियों के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए जिन्हें जांच एवं विश्लेषण हेतु राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जा रहा है एवं शेष बची मूल्य लगभग रुo 50,000/ – कीमत की सभी औषधियों को फार्म 16 पर अंकित करते हुए सीज किया गया। नमूनो की जांच रिपोर्ट एवं विवेचना पूर्ण होने के पश्चात धर्मवीर सिंह के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में सक्षम न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा ।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या