मीरगंज, आज मीरगंज स्थित माया रिसोर्ट में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मीरगंज विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और सम्मानित जनों की उपस्थिति रही।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों, सुशासन के संकल्प और जनसेवा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा न केवल एक राजनीतिक दल है, बल्कि यह एक विचारधारा है जो “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूलमंत्र पर आधारित है।
इस अवसर पर संगठन की मजबूती और प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका को रेखांकित करते हुए, पार्टी की जड़ों को और मजबूत करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएं।

सम्मेलन में उत्साह, ऊर्जा और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला, जो आगामी चुनावों में भाजपा की सफलता के संकेत दे रहा है।
