Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » BADAUN NEWS: महिलाएं व्हाट्सएप व ईमेल पर भी दर्ज करा सकती हैं शिकायत

BADAUN NEWS: महिलाएं व्हाट्सएप व ईमेल पर भी दर्ज करा सकती हैं शिकायत

मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग संगीता जैन द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा महिलाओं की सुगमता के दृष्टिगत जनपद बदायूँ में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा हेतु महिला जनसुनवाई का आयोजन पी0डब्लू0डी गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा, बलात्कार से सम्बन्धित सहित कुल 08 शिकायती प्रार्थना पत्र जनसुवाई के अन्तर्गत प्राप्त हुये। जिसमें मा0 सदस्या द्वारा महिलाओं की समस्याओं को सुनकर निस्तारण व समस्याओं के समाधान किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये गये।

सदस्य महिला आयोग ने जनसुनवाई कर विद्यालयों व जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण


मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग संगीता जैन ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग द्वारा बताया गया कि महिला संबंधी किसी भी शिकायत को राज्य महिला आयोग के टोल फ्री नंबर 18001805220, व्हाट्स एप नंबर 6306511708 अथवा ईमेल  up.mahilaayog@yahoo.com पर भेज कर अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकती हैं।

जन सुनवाई के उपरान्त मा0 सदस्य द्वारा कंपोजिट विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र पड़ौआ, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शेखुपुर बदायूँ का निरीक्षण करते हुए बालक व बालिकाओ से बातचीत करके विद्यालय का निरीक्षण किया गया जिसमें साफ सफाई सही पायी गयी तथा बच्चों से मिड डे मील के भोजन के बारे के पूछा गया। जहॉ पर समस्त व्यवस्था सामान्य पायी गयी तदोउपरान्त मा0 सदस्य द्वारा जिला कारगार बदायूँ में महिला बैरक में महिला बंदियों से वार्ता कर उनका हाल-चाल लिया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी न्यायिक नोडल अधिकारी कल्पना जायसवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला परियोजना अधिकारी विशेष गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी,श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टाप सेन्टर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रोबेशन कार्यालय का समस्त स्टाप उपस्थित रहे।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या