अलीगढ़:
स्वच्छता और फूड सेफ्टी को लेकर बड़ी लापरवाही का मामला अलीगढ़ में सामने आया है। शहर के सिविल लाइंस स्थित ‘दुआ रहीम रेस्टोरेंट’ को खाद्य सुरक्षा विभाग ने सील कर दिया है।
मामला तब सामने आया जब आईटीआई रोड निवासी बैंक कर्मी सोनू सिंह ने शुक्रवार देर रात ऑनलाइन फूड ऑर्डर किया। उन्होंने चिकन काली मिर्च और रोटियां मंगवाई थीं। लेकिन जब उन्होंने पैकिंग खोली तो चिकन के अंदर मरा हुआ कॉकरोच और मक्खी मिली।
पीड़ित बैंक कर्मी ने तत्काल रेस्टोरेंट और प्रशासन से शिकायत की। शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खाने-पीने की चीजों के सैंपल भरे।
“दुआ रहीम रेस्टोरेंट का गंदा सच — चिकन में मिली मक्खी और कॉकरोच!”
सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त दीनानाथ यादव ने बताया कि शिकायत की पुष्टि होने पर रेस्टोरेंट को जांच रिपोर्ट आने तक सील कर दिया गया है।
ऑनलाइन फूड प्लेटफॉर्म ने ग्राहक को पैसे वापस किए और मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन शिकायतकर्ता ने प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की।
अब खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल लैब में भेज दिए हैं, और रिपोर्ट आने के बाद रेस्टोरेंट संचालक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिससे लोगों में खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर चिंता बढ़ गई है।
