लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निराश्रित गोवंश संरक्षण पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गोशालाओं में हरे चारे, औषधियों, तिरपाल, ठंड से बचाव, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था हर स्थिति में उपलब्ध रहे। विधान भवन स्थित कार्यालय कक्ष में विगत सप्ताह में हुए निरीक्षण की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी गोवंश की मौत ठंड के चलते न हो पाए।
शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में सभी गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य, तथा बड़े गोसंरक्षण केन्द्रों पर ड्रोन के उपयोग पर भी विचार करने को कहा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निराश्रित गोवंश की सुरक्षा और संवर्धन सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
🔹 जनपदवार निरीक्षण में मिली खामियाँ
-
हापुड़ व महाराजगंज में सीसीटीवी व्यवस्था ठप
-
कानपुर देहात में गोवंश को हरा चारा नहीं
-
प्रतापगढ़ में सफाई व्यवस्था खराब व पशुआहार टेंडर लंबित
-
कासगंज में साइलेज की कमी
-
कुछ जिलों में ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा नियमित निरीक्षण का अभाव
🔹 अच्छी व्यवस्था वाले जिले
-
अयोध्या में सभी आश्रय स्थलों पर सीसीटीवी
-
बाराबंकी में भूसा, साइलेज, आहार की पर्याप्त उपलब्धता
मुख्यमंत्री ने दुग्ध समितियों को भी निर्बाध रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं ताकि गोवंश से प्राप्त संसाधनों का उपयोग कर गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
