Home » देश » UTTARPRADESH » MEERUT » “मेरठ रेंज में फूटा प्रशासनिक सख्ती का पटाखा – 37 मुकदमे दर्ज, 53 गिरफ्तार, करोड़ों की अवैध आतिशबाज़ी बरामद”

“मेरठ रेंज में फूटा प्रशासनिक सख्ती का पटाखा – 37 मुकदमे दर्ज, 53 गिरफ्तार, करोड़ों की अवैध आतिशबाज़ी बरामद”

दिनांक 15 अक्टूबर 2025, मेरठ रेंज से बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
डीआईजी मेरठ रेंज श्री कलानिधि नैथानी के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।

अभियान के दौरान 37 मुकदमे दर्ज किए गए और 53 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए करोड़ों रुपए की अवैध सामग्री बरामद की गई है।
त्योहारों के सीज़न को देखते हुए अग्नि सुरक्षा को सर्वोपरि बताया गया है।
डीआईजी नैथानी ने स्पष्ट कहा है कि—

“पटाखों की बिक्री आबादी से दूर ही होनी चाहिए और फुटकर बिक्री किसी भी हालत में न की जाए।”

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि—

“अगर कोई व्यक्ति या संस्था विस्फोटक अधिनियम का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

🚒 सुरक्षा तैयारियां पूरी:
अग्निशमन की गाड़ियाँ पूरी तरह तैयार रखी गई हैं,
अस्पतालों के बर्न वार्डों में विशेष इंतज़ाम किए गए हैं,
और 112 व 101 हेल्पलाइन नंबर पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील भी की गई है।

डीआईजी ने अधिकारियों को विस्फोटक नियमावली 2008 के प्रावधानों के कड़ाई से पालन का निर्देश दिया है।
साथ ही, आबादी वाले क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के विस्फोटक संग्रहण या अवैध आतिशबाजी निर्माण पर नज़र रखने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या