Home » देश » UTTARPRADESH » BAREILLY » बरेली के फरीदपुर में सनसनी! युवक-युवती ने की आत्महत्या — मौके पर पहुंची पुलिस, एसपी अंशिका वर्मा ने दी जानकारी

बरेली के फरीदपुर में सनसनी! युवक-युवती ने की आत्महत्या — मौके पर पहुंची पुलिस, एसपी अंशिका वर्मा ने दी जानकारी

बरेली जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम ढढूली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक युवक और युवती ने एक साथ आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और जांच में जुट गई।

मामले की पुष्टि करते हुए सुश्री अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बरेली ने बताया कि —

“घटना की सूचना मिलते ही थाना फरीदपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है, और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।”

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवारजनों के बयान के बाद ही हो पाएगा।
घटना से गाँव में शोक की लहर है, वहीं पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता से जांच में जुटा हुआ है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या