श्रावस्ती, 07 मई 2025
जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम चौरसिया की संयुक्त अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समस्त अधिकारीगण, लेखपाल, ग्राम प्रधान, व्यापार मंडल, रेडक्रॉस, आपदा मित्र, रोजगार सेवक, कोटेदार सहित आम जनमानस ने प्रतिभाग किया।
बैठक में देशभर में बन रहे संभावित आपातकालीन हालातों के मद्देनजर, रात्रि 09:00 बजे से 10:00 बजे तक प्रस्तावित मॉकड्रिल के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश साझा किए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस मॉकड्रिल का उद्देश्य जनपदवासियों को आपदा प्रबंधन एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना है, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में आमजन सतर्क, सुरक्षित और तैयार रहें।
???? मुख्य दिशा-निर्देश इस प्रकार हैं:
-
सायरन की आवाज और सरकारी अलर्ट को पहचाने, अफवाहों से बचें।
-
कम से कम 3 दिन की खाद्य सामग्री, पेयजल व प्राथमिक चिकित्सा किट रखें।
-
घर में मजबूत, बिना खिड़की वाले कमरे को शरणस्थल के रूप में चिन्हित करें।
-
अपने पास रेडियो, टॉर्च, दस्तावेज, पावर बैंक आदि तैयार रखें।
-
रात्रि में सभी लाइट बंद रखें, खिड़कियों को मोटे पर्दों से ढकें।
-
हवाई हमले जैसी स्थिति की पूर्व तैयारी करें, बच्चों और बुजुर्गों को शिक्षित करें।
-
संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
-
निकासी मार्ग की जानकारी रखें और बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को प्राथमिकता दें।
-
ड्रिल में प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन व आत्मरक्षा के प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
-
जिन व्यक्तियों को विशेष चिकित्सा या सहायता की आवश्यकता हो, वे पहले ही प्रशासन को अवगत कराएं।
-
सड़क पर होने की स्थिति में वाहन को किनारे खड़ा करें और लाइट बंद रखें।
इस व्यापक मॉकड्रिल में सभी विभागों का सहयोग लिया जा रहा है, ताकि संपूर्ण जनपद एकजुट होकर हर आपदा या संकट से निपटने में सक्षम हो।
