फिरोजाबाद, 30 अप्रैल 2025
जनपद फिरोजाबाद में थाना मक्खनपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि का बैनामा कराने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान प्रकाश बाबू और बबलू उर्फ गोल्डी के रूप में हुई है, जो साजिशन मूल भूमि स्वामी के स्थान पर फर्जी महिला को खड़ा कर कृषि भूमि अपने नाम करवा रहे थे।
जालसाज़ी का पर्दाफाश — मक्खनपुर पुलिस का तगड़ा एक्शन
घटना की शुरुआत 28 सितंबर 2024 को हुई थी, जब वादिया ने थाना मक्खनपुर पर शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लोगों ने फर्जी महिला और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे उसकी कृषि भूमि का फर्जी बैनामा अपने नाम करा लिया है। इस गंभीर प्रकरण पर थाना मक्खनपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और सबूतों के आधार पर आज दिनांक 30 अप्रैल 2025 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
ये है आरोपी कौन?
-
प्रकाश बाबू पुत्र स्व. गजाधर सिंह, निवासी 99, कोटला रोड, ओझा नगर, थाना उत्तर, फिरोजाबाद
-
बबलू उर्फ गोल्डी पुत्र स्व. गजाधर सिंह, निवासी सुहागनगर, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद
दोनों के खिलाफ लंबा आपराधिक इतिहास:
प्रकाश बाबू व बबलू उर्फ गोल्डी पहले भी फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी, मारपीट और महामारी एक्ट जैसे गंभीर मामलों में लिप्त रह चुके हैं। उनके खिलाफ फिरोजाबाद के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धारा 420, 467, 468, 471, 120B प्रमुख हैं।
इन दोनों ने मिलकर कई बार फर्जी नामों से दस्तावेज तैयार कर ज़मीन कब्जाने की कोशिश की है। इस बार भी इनकी मंशा यही थी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने इनकी चालाकियों को वक्त रहते बेनकाब कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
-
प्र0नि0 अनिल कुमार सिंह, थाना मक्खनपुर
-
निरीक्षक राकेश कुमार, अपराध शाखा
-
उ0नि0 महेन्द्र सिंह, उ0नि0 यश कुमार, म0उ0नि0 अनु पावडिया
-
का0 आदित्य, दीपक कुमार, सुभाष कुमार, थाना मक्खनपुर
फिरोजाबाद पुलिस का फर्जीवाड़े पर करारा प्रहार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत इस जालसाज़ी को रोकना पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि फर्जीवाड़ा कर ज़मीन हड़पने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
