Home » देश » UTTARPRADESH » SONBHADRA » सोनभद्र: पिपरी पुलिस ने पकड़ी 50 लीटर अवैध कच्ची शराब, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र: पिपरी पुलिस ने पकड़ी 50 लीटर अवैध कच्ची शराब, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र, 29 अप्रैल 2025:
पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के अंतर्गत थाना पिपरी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कुल 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व बरामदगी:

  1. पानमती पत्नी स्व. गुलाब बसोर – धरिकार बस्ती, रेनुकूट – 10 लीटर

  2. अभिमन्यु चौहान पुत्र स्व. रामरतन चौहान – चाचा कॉलोनी, रेनुकूट – 10 लीटर

  3. अनिल कुमार पुत्र त्रिवेणी प्रसाद – वार्ड नं. 06, तुर्रा – 10 लीटर

  4. मनोज कुमार पुत्र स्व. दिनेश प्रसाद – वार्ड नं. 05, हास्पिटल कॉलोनी – 10 लीटर

  5. ओम प्रकाश यादव पुत्र मोहन यादव – वार्ड नं. 06, शिवा पार्क – 10 लीटर

इन अभियुक्तों के खिलाफ थाना पिपरी पर धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पांच अलग-अलग अभियोग (मु.अ.सं. 71/2025 से 75/2025) पंजीकृत किए गए हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह, थाना पिपरी

  • उप निरीक्षक राजेश चौबे, चौकी प्रभारी रेनुकूट

  • उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अहमद, चौकी रेनुकूट

  • हेड कांस्टेबल शंकर लाल, सुमन्त कुमार, मोहन खरवार

  • कांस्टेबल रोहित कुमार, अजीत कुमार

  • महिला कांस्टेबल नेहा गिरी

पुलिस अधीक्षक ने इस कार्यवाही की सराहना की है और निर्देश दिए हैं कि अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाए।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या