बदायूं, 09 अप्रैल 2025:
चैत्र नवरात्रि एवं श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर जनपद बदायूं के 09 प्रमुख मंदिरों एवं शक्तिपीठों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 05 व 06 अप्रैल को यह आयोजन संपन्न हुआ, जिसे स्थानीय नागरिकों ने भरपूर सराहा और उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और जनभागीदारी का एक सुंदर उदाहरण रहा। यह आयोजन निम्नलिखित मंदिरों और शक्तिपीठों में कराया गया:
-
शक्तिपीठ नगला मंदिर
-
ककोड़ा देवी मंदिर
-
शिव शक्ति भवन, मोहल्ला नंबर 5, बिल्सी
-
गवां देवता मंदिर, बिसौली
-
दुर्गा मंदिर, नगर पालिका परिषद दातागंज
-
मंगला माता मंदिर, वज़ीरगंज
-
देवी मंदिर, कश्यप बस्ती, म्याऊं
-
देवी मंदिर, महादेव, कस्बा इस्लामनगर
-
भोले बाबा देवी मंदिर, दहगवां
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए संबंधित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए थे। साथ ही कार्यक्रमों का दस्तावेजीकरण एवं फोटोग्राफ्स संस्कृति विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कराए गए हैं।
जनसहभागिता और सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में उठाया गया यह कदम जनपद की सामाजिक और धार्मिक चेतना को और अधिक समृद्ध करता है। प्रशासन ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने का संकेत दिया है।
