Home » देश » 18 अप्रैल को मनाया जाएगा गुड फ्राइडे, चर्चों के आसपास सुरक्षा और सफाई के विशेष निर्देश

18 अप्रैल को मनाया जाएगा गुड फ्राइडे, चर्चों के आसपास सुरक्षा और सफाई के विशेष निर्देश

बदायूं, 17 अप्रैल:
जनपद बदायूं में 18 अप्रैल 2025 को ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व गुड फ्राइडे श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर चर्चों और गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) अरुण कुमार ने जानकारी दी कि गुड फ्राइडे के दिन जिले के सभी चर्चों व गिरजाघरों में दोपहर 12:00 बजे से लेकर अपराह्न 3:00 बजे तक विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, ईस्टर संडे के दिन, यानी 20 अप्रैल को सुबह 3:00 बजे से 5:00 बजे तक प्रभात फेरियों का आयोजन भी किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट और समस्त उप जिलाधिकारीयों को निर्देशित किया है कि त्योहार को ध्यान में रखते हुए चर्चों व उनके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए। साथ ही, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए हैं।

प्रशासन की अपील है कि सभी नागरिक सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए पर्व में भाग लें।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या