Home » देश » UTTARPRADESH » SONBHADRA » सोनभद्र: सोशल मीडिया पर माननीय प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार – अनपरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सोनभद्र: सोशल मीडिया पर माननीय प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार – अनपरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सोनभद्र (अनपरा):
थाना अनपरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का गलत तरीके से एडिट किया गया आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियुक्तों ने प्रधानमंत्री के विरुद्ध एक आपत्तिजनक रील (वीडियो) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किया था, जिससे शांति भंग होने की आशंका उत्पन्न हो गई। इस मामले में थाना अनपरा में मु0अ0सं0 78/2025, धारा 353(2), 196(1)(A), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण:

  1. शब्बीर अंसारी, पुत्र स्व. जमालुद्दीन

  2. जुबैर अंसारी, पुत्र स्व. जमीलुद्दीन

  3. इजहार, पुत्र इस्लाम — तीनों निवासी अनपरा बाजार, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र

तीनों आरोपियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस में शांति भंग की आशंका के तहत गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेजा गया।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अनपरा द्वारा उनकी टीम के साथ क्षेत्र में निगरानी के दौरान की गई।

पुलिस प्रशासन की चेतावनी:
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, और ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या