जनपद सोनभद्र | दिनांक: 30 अप्रैल 2025
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे गैंगस्टर अधिनियम अंतर्गत संपत्ति जब्तीकरण अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामलों में अभियुक्तों की कुल ₹16 लाख मूल्य की संपत्ति कुर्क की गई।
पहला मामला:
थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 01/2025 धारा 3(1) गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार गौड़ पुत्र रामदेव गौड़ निवासी डुमरडीहा, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र की एक मोटर साइकिल (UP64AW8044) को कुर्क किया गया।

-
निर्धारित मूल्य: ₹76,000
-
वर्तमान बाजार मूल्य: ₹1,00,000
दूसरा मामला:
थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 183/2025 धारा 3(1) गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित अभियुक्त टहल सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी ग्राम पकीवा, थाना कालानौर, जिला गुरदासपुर (पंजाब) की ट्रक (WB39B0434) को कुर्क किया गया।
-
निर्धारित मूल्य: ₹9,00,000
-
वर्तमान बाजार मूल्य: ₹15,00,000
दोनों मामलों में सम्पत्तियों का मूल्यांकन संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा किया गया। कुर्की की कार्यवाही जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा पारित आदेश के तहत की गई।
कुर्क की गई कुल सम्पत्ति का विवरण:
-
कुल मूल्यांकन: ₹9,76,000
-
कुल वास्तविक/वर्तमान बाजार मूल्य: ₹16,00,000
पुलिस टीम:
-
प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया – थाना चोपन
-
हे0का0 अजय सिंह यादव – थाना चोपन
-
का0 सुरेश यादव – थाना चोपन
इस कार्रवाई से अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध जिले में पुलिस की सख्त नीति और अपराधियों पर कानून का शिकंजा कसने की प्रतिबद्धता का स्पष्ट संकेत मिला है।
