Home » दुनिया » सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस BR गवई पर जूता फेंकने की कोशिश पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत का बड़ा बयान! बोले — “ये हमला संविधान पर हुआ है!”

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस BR गवई पर जूता फेंकने की कोशिश पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत का बड़ा बयान! बोले — “ये हमला संविधान पर हुआ है!”

मुंबई में एक वकील द्वारा सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, जस्टिस बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की घटना ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। इस मामले पर अब शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है।

राउत ने कहा — “ये जूता CJI गवई पर नहीं, बल्कि भारत के संविधान पर फेंकने की कोशिश थी। सत्ता में बैठे लोग संविधान का पालन करने को तैयार नहीं हैं और उनके चेले ही इस तरह की शर्मनाक हरकतें कर रहे हैं।”

राउत ने आगे कहा कि यह घटना भारतीय न्याय व्यवस्था और लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों पर हमला है। उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “जो संविधान की शपथ लेकर सत्ता में बैठे हैं, वही उसके अपमान के जिम्मेदार हैं।”

इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी वकील को तत्काल हिरासत में ले लिया। घटना की जांच की जा रही है।

यह पूरा मामला अब राजनीतिक रूप से गरमा गया है — एक ओर विपक्ष इसे लोकतंत्र पर हमला बता रहा है, तो वहीं सत्तापक्ष फिलहाल चुप्पी साधे हुए है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या