Home » देश » UTTARPRADESH » SHRAVASTI » श्रावस्ती : 01 किलो 41 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

श्रावस्ती : 01 किलो 41 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश), 19 मई 2025 – पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम चौरसिया के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली भिनगा पुलिस टीम ने 01 किलो 41 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री संतोष कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री राजकुमार सरोज द्वारा पुलिस टीम के साथ की गई। आरोपी राजन गिरि उर्फ तोमनन्द गिरि, पुत्र परमानन्द गिरि, निवासी अहलाद नगर मुर्तिहवा, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती को अण्टा तिराहे से लगभग 50 मीटर दूर जानकीनगर जाने वाली मोड़ से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से 01 किलो 41 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना कोतवाली भिनगा पर मु.अ.सं. 0228/2025, धारा 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारीगण:

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री राजकुमार सरोज, थाना कोतवाली भिनगा

  2. उप निरीक्षक श्री प्रेमानन्द

  3. कांस्टेबल विजय सिंह

  4. कांस्टेबल चन्द्रशेखर यादव

  5. कांस्टेबल दिव्यांशु श्रीवास्तव

जनपद पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध की गई यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना प्रदान करते हुए आगे भी इसी प्रकार की सतत कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या