श्रावस्ती, 29 अप्रैल 2025:
पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम चौरसिया के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 28 अप्रैल 2025 को श्रावस्ती पुलिस ने उल्लेखनीय कार्यवाही करते हुए 31 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 02 नाजायज चाकू बरामद करते हुए 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
अवैध शराब बरामदगी:
-
थाना सिरसिया पुलिस ने
-
बलिराम पुत्र बुनई (निवासी- जमुनिकला) के कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब,
-
विश्राम पुत्र महादेव (निवासी- खैरी तराई) के कब्जे से 06 लीटर अवैध कच्ची शराब,
-
इंदर यादव पुत्र रामसागर (निवासी- जमुनिकला) के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर, उनके विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया।
-
-
थाना सोनवा पुलिस ने
-
नन्हकू पुत्र रामछत्तर (निवासी- फतुहापुर) के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया।
-
नाजायज चाकू बरामदगी:
-
थाना सोनवा पुलिस द्वारा
-
तौहिद पुत्र अयूब उर्फ सकटू (निवासी- टांडा जलाल, बहराइच) के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद कर धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।
-
-
थाना मल्हीपुर पुलिस द्वारा
-
सलमान पुत्र पटवारी (निवासी- मोहम्मदपुर) के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद कर धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
-
निरोधात्मक कार्यवाही:
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति भंग करने के आरोप में कुल 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पाबंदी हेतु रिपोर्ट भेजी गई।
वाहन चेकिंग अभियान:
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैरियर/चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 159 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹2,14,100/- का ई-चालान किया गया।
पैदल गश्त:
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी भिनगा/इकौना के नेतृत्व में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त कर व्यापारियों व आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
