मथुरा, 07 मई 2025 —
जनपद मथुरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वृन्दावन थाना पुलिस व एसओजी टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त गणेश उर्फ अनेश पुत्र सतीश, निवासी सौंसा, थाना मगोर्रा, जिला मथुरा (उम्र करीब 28 वर्ष) को गौ ग्राम गेट चेतन्य बिहार फेस-2 से धौरेरा की ओर 250 मीटर की दूरी पर वृन्दावन में मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी का विवरण:
-
लूटा गया मोबाइल आईफोन
-
₹4600/- नकद
-
एक अवैध तमंचा
-
03 खोखा कारतूस
-
02 जिन्दा कारतूस
-
घटना में प्रयुक्त हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल (चेसिस नंबर BBLKCU187HH01776)
अभियुक्त पर दर्ज आपराधिक मामले:
अभियुक्त गणेश उर्फ अनेश पर मथुरा जनपद के विभिन्न थानों में कुल 7 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट व लूट की धाराएं शामिल हैं। हाल ही में थाना वृन्दावन पर पंजीकृत मु.अ.सं. 253/2025 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस के तहत लूट की घटना में इसकी संलिप्तता पाई गई थी।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
इस कार्रवाई में वृन्दावन थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार एवं एसओजी प्रभारी उ0नि0 राकेश कुमार के नेतृत्व में कुल 15 सदस्यीय पुलिस टीम शामिल रही। टीम में उपनिरीक्षक शिवशरण सिंह, कुलवीर सिंह, अवधेश कुमार समेत एसओजी व स्थानीय थाने के हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने टीम की इस सफलता की सराहना करते हुए उन्हें उचित प्रशंसा हेतु नामित करने की बात कही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
