नपद मथुरा में अपराध नियंत्रण एवं नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वृन्दावन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। विभिन्न मंदिरों से श्रद्धालुओं के गुम हुए कुल 154 मोबाइल फोन तकनीकी सहायता से सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद किए गए हैं।
इस सराहनीय कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक वृन्दावन श्री प्रशान्त कपिल की अगुवाई में गठित टीम ने किया।
सीईआईआर पोर्टल की मदद से की गई बरामदगी, मोबाइल मालिकों को कोरियर से भिजवाए जाएंगे फोन
बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों से दूरभाष वार्ता के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उनके पते पर कोरियर के माध्यम से भिजवाए जाएंगे। यह एक अभिनव और संवेदनशील कदम है, जिससे लोगों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
बरामदगी टीम में शामिल अधिकारी:
-
श्री प्रशान्त कपिल – प्रभारी निरीक्षक, थाना वृन्दावन
-
श्री धर्मेन्द्र कुमार – अति. निरीक्षक
-
सुशील कुमार – कंप्यूटर ऑपरेटर
-
है0का0 रमेश चन्द्र (559)
-
है0का0 चन्द्रशेखर (18)
-
म0का0 शीतू (108)
प्रशंसा योग्य कदम:
वृन्दावन जैसे धार्मिक नगरी में हर दिन हजारों श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन के लिए आते हैं। इस भीड़भाड़ में मोबाइल फोन गुम हो जाना आम बात है। ऐसे में वृन्दावन पुलिस द्वारा तकनीक के माध्यम से की गई यह बरामदगी न सिर्फ़ अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम है, बल्कि आमजन के खोए हुए विश्वास को भी फिर से लौटाने का कार्य है।
जनता व श्रद्धालुओं ने पुलिस की इस पहल को सराहा है और टीम को साधुवाद दिया है।
