Home » देश » UTTARPRADESH » JAUNPUR » विश्व हिंदू महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन में गो सेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्त का आगमन — गो संरक्षण, जैविक खेती और आत्मनिर्भर गौशालाओं पर जोर

विश्व हिंदू महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन में गो सेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्त का आगमन — गो संरक्षण, जैविक खेती और आत्मनिर्भर गौशालाओं पर जोर

पीलीभीत / उत्तर प्रदेश।
विश्व हिंदू महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष माननीय श्री श्याम बिहारी गुप्त जी का आगमन हुआ, जहाँ उनका परंपरागत रूप से गोमाता देकर स्वागत और सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति, गोरक्षा प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रवीण दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नवीन कुमार,
साथ ही प्रदेश महामंत्री (गोरक्षा) श्री नीरज एस. सैनी तथा
पांच परमेश्वर एवं धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परम पूज्य हरिओम पाठक जी की विशेष उपस्थिति रही।

अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्त जी ने अपने संबोधन में गो संरक्षण, गो संवर्धन, जैविक खेती, और गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा—

“गोबर और गोमूत्र आधारित उत्पादों का निर्माण और उपयोग न सिर्फ गौशाला विकास में सहायक होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।”

उन्होंने यह भी बताया कि गो आधारित जैविक उत्पाद जैसे—
जैविक खाद, कीटनाशक, डिटर्जेंट, दीये, पेंट, हैंडवॉश, धूपबत्ती आदि—
किसानों और गौशालाओं दोनों के लिए आर्थिक रूप से लाभदायक बन सकते हैं।

यह जानकारी अनुराग शर्मा,
सदस्य – उत्तर प्रदेश राज्य गो सेवा आयोग (जिला समिति पीलीभीत)
प्रदेश मंत्री – विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश,
द्वारा साझा की गई।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या