मगोर्रा, जनपद मथुरा | दिनांक – 15 मई 2025
थाना मगोर्रा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से करीब 25 मीटर एल्यूमीनियम 95MM विद्युत तार बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹15,000 बताई जा रही है।
आज दिनांक 15.05.2025 को प्रातः 03:15 बजे थाना मगोर्रा पुलिस टीम ने ग्राम अड्डा तिराहा के सामने पानी की टंकी के पास से अभियुक्त सचिन पुत्र हरजेन्द्र उर्फ किशन, निवासी मल्हू, थाना मगोर्रा (उम्र लगभग 23 वर्ष) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त थाना मगोर्रा में दर्ज मु0अ0सं0 105/2025 धारा 303(2)/317(2) BNS में वांछित चल रहा था।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
-
मु0अ0सं0 105/2025, धारा 303(2)/317(2) B.N.S, थाना मगोर्रा, मथुरा।
-
मु0अ0सं0 09/2022, धारा 03 आरपी यूपी एक्ट, थाना आरपीएफ कोसीकलां, मगोर्रा।
बरामदगी:
-
25 मीटर एल्यूमीनियम 95MM विद्युत तार, जिसकी कीमत लगभग ₹15,000 है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
-
प्रभारी निरीक्षक श्री प्रवीण कुमार सिंह, थाना मगोर्रा
-
उ0नि0 श्री आलोक कुमार मिश्रा, थाना मगोर्रा
-
हे0का0 रनवीर सिंह (1423)
-
हे0का0 मुकेश कुमार (1737)
-
हे0का0 विक्रम कुमार (861)
-
का0 सुमित कुमार (2928), सर्विलांस सेल, मथुरा
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। थाना मगोर्रा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।
