Home » देश » UTTARPRADESH » MATHURA » वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने जनता की समस्याएँ सुनीं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने जनता की समस्याएँ सुनीं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

मथुरा, 07 मई 2025
आज दिनांक 07.05.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान आम जनता द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर कई पीड़ितों ने अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक समस्याओं, भूमि विवाद, आपराधिक शिकायतों व अन्य सामाजिक मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकतर शिकायतों को मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित थानों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता की सराहना की।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या