Home » देश » UTTARPRADESH » लखनऊ में सपा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर क्षत्रिय संगठनों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

लखनऊ में सपा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर क्षत्रिय संगठनों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

लखनऊ, 8 अप्रैल 2025
सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर लखनऊ में क्षत्रिय संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। 1090 चौराहे पर हजारों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग इकट्ठा हुए और सीएम आवास की ओर कूच करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया।

बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस से हुई झड़प

प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने की कोशिश की, जिससे पुलिस से हल्की झड़प भी हो गई। कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने मौके पर भारी बल तैनात कर दिया।

‘जय भवानी’ के नारों से गूंजा इलाका

प्रदर्शनकारियों ने ‘जय भवानी-जय भवानी’ के नारे लगाते हुए बीच सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया। उन्होंने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि राणा सांगा जैसे वीर महापुरुष का अपमान किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

36 क्षत्रिय संगठन हुए शामिल

इस प्रदर्शन में प्रदेश के 36 क्षत्रिय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। वे सभी सांसद के बयान को क्षत्रिय समाज का अपमान बताते हुए माफी और सांसद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

भारी पुलिस बल तैनात

हजरतगंज के गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च की योजना के चलते पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सख्ती बरती, हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण बनाए रखने की लगातार अपील की जाती रही।

— संवाददाता

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या