Home » देश » UTTARPRADESH » LUCKNOW » लखनऊ में बिना लाइसेंस कुत्ता पालना पड़ा महंगा — नगर निगम ने ₹30,000 का जुर्माना वसूला

लखनऊ में बिना लाइसेंस कुत्ता पालना पड़ा महंगा — नगर निगम ने ₹30,000 का जुर्माना वसूला

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ ने गुरुवार को पालतू कुत्तों के लाइसेंस को लेकर सख्त कार्रवाई की। जोन-3 के ई, एफ, एच सेक्टर और चंद्रलोक कॉलोनी समेत कई इलाकों में सुबह से अभियान चलाया गया।
बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वालों से ₹25,000 का जुर्माना वसूला गया और एक सेंट-बर्नार्ड नस्ल के कुत्ते को जब्त किया गया, जिसे बाद में जुर्माना भरने पर छोड़ा गया। कुल ₹30,000 नगर निगम कोष में जमा हुए।

डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में प्रवर्तन दल, डॉग कैचिंग स्क्वॉड और निगम कर्मचारी सक्रिय रहे। कई लोगों ने वैक्सीनेशन कार्ड और लाइसेंस दिखाकर नियमों का पालन किया, जिन्हें टीम ने सराहा। वहीं नियम तोड़ने वालों को नोटिस जारी करने की तैयारी है।

नगर निगम के अनुसार, लखनऊ में करीब 10,000 पालतू कुत्ते हैं, जिनमें से कई बिना पंजीकरण के हैं। अधिकारी बताते हैं कि यह अभियान सार्वजनिक सुरक्षा और शहर की स्वच्छता के लिए बेहद जरूरी है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या