थाना राया पुलिस को एक बार फिर मुखबिर की सटीक सूचना पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 17.05.2025 को रात्रि 00:45 बजे, पुलिस टीम द्वारा जयपुर-बरेली हाईवे पुल से लगभग 100 मीटर दूर सर्विस रोड पर स्थित गाँव तिरवाया की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय पुत्र पूरनमल निवासी ग्राम कारब, थाना महावन, जनपद मथुरा, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना राया पर मु0अ0सं0 167/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।
बरामदगी का विवरण:
-
एक नाजायज चाकू
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
-
प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल, थाना राया
-
उप निरीक्षक निशान्त पायल, थाना राया
-
हेड कांस्टेबल 05 देवेन्द्र कुमार, थाना राया
-
कांस्टेबल 735 सतेन्द्र कुमार, थाना राया
पुलिस द्वारा की गई त्वरित और सटीक कार्रवाई से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। थाना राया पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना क्षेत्रवासियों द्वारा भी की जा रही है।
