Home » देश » UTTARPRADESH » रामपुर में आजम खान का चौंकाने वाला बयान — बोले “मैं अपराधी हूं, मुझ पर 113 मुकदमे बाकी हैं”

रामपुर में आजम खान का चौंकाने वाला बयान — बोले “मैं अपराधी हूं, मुझ पर 113 मुकदमे बाकी हैं”

उत्तर प्रदेश के रामपुर से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने एक कार्यक्रम के दौरान चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा —

“मुझे खुद से नराजगी है। मैं अपराधी हूं जिस पर कई मुकदमे हैं… मैंने किताबें चुराकर विश्वविद्यालय बनाया है मगर अपना घर नहीं बनाया। मुझ पर डकैती की धाराएं लगी हैं। एक मुकदमे में 21 साल की सजा और 34 लाख रुपए का जुर्माना लगा है, और अब भी 113 मुकदमों का फैसला बाकी है।”

आजम खान का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
राजनीतिक गलियारों में इसे आत्मस्वीकारोक्ति और तंज दोनों के रूप में देखा जा रहा है।
रामपुर प्रशासन ने बताया कि आजम खान से जुड़े कई मामलों की सुनवाई न्यायालय में चल रही है, और कानूनी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ जारी है।

https://youtube.com/shorts/HEWPGUtrJ_M

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या