गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी से एक बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार को एक चार्टर प्लेन के टेक ऑफ के समय अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते विमान दाहिनी ओर फिसलते हुए हवाई पट्टी से नीचे उतर गया।
घटना के तुरंत बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद समेत स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने विमान को घेराबंदी कर सुरक्षित कराया और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्राधकारी मोहम्मदाबाद ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि —
“टेक ऑफ के दौरान चार्टर प्लेन का बैलेंस बिगड़ गया था, जिसके चलते वह दाहिनी ओर हवाई पट्टी से उतर गया। तकनीकी जांच की जा रही है और सिविल एविएशन विभाग को सूचना दे दी गई है।”
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह चार्टर विमान किसी निजी कार्यक्रम के लिए उपयोग में लाया गया था। घटना के बाद हवाई पट्टी पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
“कुछ सेकंड की गलती और हवाई पट्टी पर मच गया हड़कंप!”
यह हादसा किसी बड़े नुकसान में तब्दील हो सकता था, लेकिन पायलट की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल गई।
