सोनभद्र, 07 जून 2025
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में आज एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों एवं एण्टी रोमियो टीमों द्वारा यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया।
📍 प्रमुख स्थानों पर चला जागरूकता अभियान
जनपद के प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान एण्टी रोमियो टीमों द्वारा उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं और आम जनमानस को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं के विषय में जागरूक किया गया।
📌 बताई गईं प्रमुख योजनाएं:
-
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
-
निराश्रित महिला पेंशन योजना
-
राष्ट्रीय पोषण योजना
-
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
-
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना
-
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना
-
आयुष्मान भारत योजना
-
सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना
-
महिला शक्ति केन्द्र योजना
📞 हेल्पलाइन नंबर जिनकी जानकारी दी गई:
-
वीमेन पावर लाइन – 1090
-
पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
-
CM हेल्पलाइन – 1076
-
स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन – 102
-
एम्बुलेंस सेवा – 108
-
महिला हेल्पलाइन – 181
-
साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930
-
पैनिक बटन डेमो – मोबाइल के माध्यम से
टीमों द्वारा पंपलेट वितरित कर लोगों को न केवल इन योजनाओं की जानकारी दी गई, बल्कि यह भी बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में कैसे संबंधित सेवाओं की सहायता ली जा सकती है।
