Home » देश » UTTARPRADESH » MIRZAPUR » मिर्जापुर के लाल ने रचा इतिहास: किसान पुत्र राजकुमार मिश्रा बने ब्रिटेन के मेयर

मिर्जापुर के लाल ने रचा इतिहास: किसान पुत्र राजकुमार मिश्रा बने ब्रिटेन के मेयर

मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश – मिर्जापुर जिले के एक छोटे से गांव में जन्मे किसान के बेटे, इंजीनियर राजकुमार मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने ब्रिटेन के बेलिगबौरी (Bellingbury) शहर के मेयर पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया।

राजकुमार मिश्रा ने ब्रिटेन की प्रतिष्ठित लेबर पार्टी से चुनाव जीतकर यह गौरव प्राप्त किया। मंगलवार को उन्होंने औपचारिक रूप से मेयर पद की शपथ ली। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि वह मिर्जापुर जिले से इस पद तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति हैं।

उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे मिर्जापुर जिले और प्रदेश को गर्व की अनुभूति हुई है। मिश्रा जी की मेहनत और लगन ने यह सिद्ध कर दिया है कि सीमित संसाधनों से शुरू हुआ सफर भी अंतरराष्ट्रीय सफलता तक पहुंच सकता है।

राजकुमार मिश्रा अब युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। उनकी कहानी इस बात की मिसाल है कि अगर इरादे बुलंद हों और प्रयास निरंतर हो, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या