मथुरा, 29 अप्रैल 2025 – जनपद मथुरा के थाना राया पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। अपराधियों की धरपकड़ और संदिग्धों की चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को 304 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई 28 अप्रैल 2025 को दोपहर 2:42 बजे की गई, जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अचरु रोड स्थित नई कॉलोनी में एक खोखे पर छापा मारा और मौके से आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पप्पू पुत्र बृजमोहन सिंह, निवासी मदैम, थाना राया, जनपद मथुरा (उम्र करीब 55 वर्ष) के रूप में हुई है।
बरामद अवैध गांजा के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 145/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना राया में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी का विवरण:
-
स्थान: अचरु रोड, नई कॉलोनी स्थित खोखा
-
समय और तिथि: 28 अप्रैल 2025, दोपहर 2:42 बजे
-
बरामदगी: 304 ग्राम अवैध गांजा
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
-
मु0अ0सं0 203/2021 – धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट, थाना राया
-
मु0अ0सं0 145/2025 – धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना राया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
-
प्र0नि0 अजय कौशल
-
उ0नि0 राजेश कुमार यादव
-
है0का0 बृजेश कुमार (नं. 968)
-
है0का0 हरिओम (नं. 776)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान से साफ है कि मथुरा पुलिस नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियानों को लगातार अंजाम दिया जाएगा ताकि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाया जा सके।
