जनपद मथुरा में नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महावन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी महावन के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने 540 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई 01 मई 2025 की रात करीब 10:10 बजे उस समय की गई जब थाना महावन पुलिस टीम गश्त व चेकिंग पर थी। मुखबिर की सूचना पर पचावर से नगला बीच जाने वाली पुलिया के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दीवान सिंह पुत्र नेकसेराम निवासी पचावर, थाना महावन के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है।
बरामदगी:
-
540 ग्राम अवैध गांजा
गिरफ्तार अभियुक्त:
-
नाम: दीवान सिंह
-
पिता का नाम: नेकसेराम
-
निवासी: पचावर, थाना महावन, जनपद मथुरा
-
आयु: लगभग 25 वर्ष
अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 106/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई है।
गिरफ्तारी स्थल एवं समय:
-
स्थान: पचावर से नगला बीच जाने वाली पुलिया, गाँव नगला राय सिंह की ओर
-
दिनांक: 01.05.2025
-
समय: रात्रि 10:10 बजे
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
-
थानाध्यक्ष डेजी पवार, थाना महावन
-
उपनिरीक्षक संदीप कुमार यादव
-
कांस्टेबल मौ. नासिर (संख्या 69)
-
कांस्टेबल विष्णु कुमार (संख्या 1491)
जनपद मथुरा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
