मथुरा, 30 अप्रैल 2025:
जिले की एसओजी टीम, स्वाट और थाना जैत पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गौ-तस्करी में संलिप्त एक शातिर व अंतर्राज्यीय बदमाश शौकत मेव पुत्र सहाबुद्दीन निवासी सालाहेड़ी, थाना सदर, जिला नूंह (हरियाणा) को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। इस अभियुक्त पर ₹25,000 का इनाम घोषित था और यह लंबे समय से फरार चल रहा था।
मुठभेड़ मध्यरात्रि 29/30 अप्रैल 2025 को थाना जैत क्षेत्र के देवी आटस रोड से लगभग 300 मीटर दूर हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल मथुरा भेजा गया है।
➤ बरामदगी:
-
एक देशी तमंचा (.315 बोर)
-
तीन जीवित कारतूस (.315 बोर)
-
तीन खोखा कारतूस
-
एक मोटरसाइकिल (HF DELUX, RJ 14 JL 3190)
-
रस्से व मोहरे (गौ-तस्करी के उपयोग में लाए जाने वाले सामान)
➤ घटना की पृष्ठभूमि:
गौरतलब है कि 23 मई 2024 को कन्टेनर संख्या HR38V2560 ने पुलिस बैरियर तोड़कर भागने का प्रयास किया था। पीछा करने पर यह कन्टेनर रेलवे अंडरपास के पास छोड़ा गया, जिसमें 11 जीवित व 19 मृत गौवंश बरामद हुए थे। इस मामले में थाना जैत पर मु.अ.सं. 236/2024 के तहत गौ-वध व पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज किया गया था। तब से शौकत मेव फरार था।
➤ अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
-
मु0अ0सं0 236/2024, गौ-वध व पशु क्रूरता अधिनियम, थाना जैत मथुरा
-
मु0अ0सं0 141/2024, हरियाणा गौवध अधिनियम व IPC की धाराएं, थाना फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह (हरियाणा)
-
मु0अ0सं0 97/25, धारा 109 BNS, थाना जैत मथुरा
पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर स्पष्ट हुआ है कि गौ-तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ मथुरा पुलिस सख्त एवं जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही है। मथुरा पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्रवाई से जनपदवासियों में सुरक्षा की भावना और अपराधियों में भय उत्पन्न हुआ है।
