मथुरा, 14 मई 2025:
थाना रिफाइनरी पुलिस और रिवार्डेड टीम मथुरा को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 14 मई 2025 को श्री जी मार्केट क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि काशीराम कट के पास मधुबनी खंडहर में कई बदमाश किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही थाना रिफाइनरी पुलिस एवं रिवार्डेड टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश लोकेंद्र पुत्र बृजराज निवासी लढ़नपुर, थाना हल्दौर, जिला बिजनौर गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
मौके से चार अन्य बदमाश गिरफ्तार:
पुलिस ने मौके से घायल बदमाश के चार अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। इनकी तलाशी के दौरान पुलिस को अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
पुलिस की कार्रवाई:
थाना रिफाइनरी पुलिस और रिवार्डेड टीम की इस त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई से एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना टल गई। पुलिस अधिकारियों ने टीम को सराहना दी है और मामले की गहन जांच जारी है।
