मथुरा: आज दिनांक 29 अप्रैल 2025 को जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार मथुरा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल परिसर का गहन भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति, भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं एवं साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा बंदियों के साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से सतर्कता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जेल प्रशासन से नियमित औचक निरीक्षण करते रहने, बंदियों की समस्याओं को समय से हल करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए।
इस निरीक्षण का उद्देश्य जेल व्यवस्था में पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखना तथा सुधारात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
