जनपद मथुरा के थाना सदर क्षेत्रान्तर्गत गांव माधोपुर में आज दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को पशुओं को चराने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा और मारपीट की घटना सामने आई है।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना सदर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और दोनों पक्षों को समझाते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस की तत्परता से हालात जल्द ही सामान्य हो गए।
इस घटना पर पुलिस अधीक्षक नगर, मथुरा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मामूली विवाद को बढ़ाने की कोशिश की गई थी, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था बहाल कर दी है।
दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और घटना की पूरी जांच जारी है।
एसपी सिटी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद को आपसी बातचीत और शांति के माध्यम से सुलझाएँ तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।
फिलहाल गांव माधोपुर में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी हुई है।
