Home » देश » UTTARPRADESH » MATHURA » मथुरा: ऑपरेशन जागृति 4.0 के तहत मथुरा पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

मथुरा: ऑपरेशन जागृति 4.0 के तहत मथुरा पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

मथुरा, 29 अप्रैल 2025:
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन जागृति 4.0 के अंतर्गत मथुरा पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशानुसार थाना गोविंदनगर, शेरगढ़ व मांट की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और बच्चों से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर चर्चा की। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह रोकथाम, पॉक्सो एक्ट व महिला सम्मान से जुड़े अपराधों पर जानकारी दी गई।

इसके साथ ही महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में अवगत कराया गया, जिनमें शामिल हैं:

  1. वीमेन पावर लाइन – 1090

  2. पुलिस आपातकालीन सेवा – 112

  3. सीएम हेल्पलाइन नंबर – 1076

  4. चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098

  5. वन स्टॉप सेंटर – 181

  6. साइबर हेल्पलाइन – 1930

  7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन – 102

  8. एम्बुलेंस सेवा – 108

  9. जनसुनवाई पोर्टल एवं स्थानीय थानों की हेल्प डेस्क

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके अधिकारों की जानकारी देना तथा उन्हें किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और सहयोग का आश्वासन दिया।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या