मथुरा, 30 अप्रैल 2025:
अक्षय तृतीया पर्व के दृष्टिगत जनपद मथुरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में मथुरा पुलिस एवं यातायात पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। श्री बांके बिहारी जी मंदिर, वृन्दावन क्षेत्र में यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है और किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं है।
आज श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ थाना वृन्दावन क्षेत्रान्तर्गत श्री बांके बिहारी जी मंदिर परिसर व आसपास के इलाकों का निरीक्षण/भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
➤ पुलिस की अपील:
जनपदवासियों एवं मंदिर दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से मथुरा पुलिस सौहार्दपूर्ण सहयोग की अपेक्षा करती है ताकि पर्व के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे।
यातायात पुलिस लगातार मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी कर रही है और भीड़ प्रबंधन के लिए सभी आवश्यक संसाधनों को सक्रिय रखा गया है।
