मथुरा, 29 अप्रैल 2025:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा अपराध व अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राया पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी महावन के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना राया के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना राया पुलिस टीम ने दिनांक 29 अप्रैल 2025 को प्रातः 06:50 बजे तेहरा महावन फाटक के पास से अभियुक्त अजय पुत्र जमुना प्रसाद, निवासी पुरानी तहसील के पास, कस्बा व थाना खैर, जनपद अलीगढ़ (उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 50/2025, धारा 137(2)/87/65(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 तथा धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत थाना राया मथुरा में मामला दर्ज है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल, निरीक्षक अपराध सुधीर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रताप सिंह एवं कांस्टेबल ततेन्द्र कुमार शामिल रहे।
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
