Home » देश » UTTARPRADESH » MATHURA » मथुरा:थाना जैत पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी हुई लाइसेंसी बंदूक और कारतूस समेत चार अभियुक्त गिरफ्तार

मथुरा:थाना जैत पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी हुई लाइसेंसी बंदूक और कारतूस समेत चार अभियुक्त गिरफ्तार

मथुरा, 28 अप्रैल 2025
जनपद मथुरा के थाना जैत पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चोरी हुई लाइसेंसी बंदूक और कारतूस की बरामदगी करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के आदेश, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना जैत श्री अश्वनी कुमार के नेतृत्व में की गई।

घटना का विवरण:

दिनांक 26.04.2025 की रात ग्राम अक्रूर में दीवार व कमरे की बाउंड्री तोड़कर गार्ड के पास रखी एक लाइसेंसी बंदूक और कारतूस चोरी कर लिए गए थे। मामले में थाना जैत पर मु.अ.सं. 193/2025 धारा 191(2), 190, 331(4), 305, 127(2), 324(5)/317(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दिनांक 28.04.2025 को समय करीब 01:10 बजे अक्रूर घाट की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से चारों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी:

  • एक लाइसेंसी बंदूक 12 बोर SBBL

  • एक फौजी कपड़े की कारतूस बेल्ट

  • 10 जिन्दा कारतूस 12 बोर

  • एक काले रंग का पर्स

  • एक SBI एटीएम कार्ड

  • ₹200 नकद

  • एक पैन कार्ड

बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गई है और आवश्यक विधिक कार्यवाही संपन्न की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. दीपक पुत्र चन्दन (27 वर्ष) निवासी ग्राम अहिल्यागंज, थाना जैत, मथुरा

  2. चन्दन पुत्र जमुनादास (48 वर्ष) निवासी ग्राम अहिल्यागंज, थाना जैत, मथुरा (पूर्व में भी अभियोग पंजीकृत)

  3. तोताराम पुत्र गोविन्द (42 वर्ष) निवासी ग्राम अहिल्यागंज, थाना जैत, मथुरा

  4. भोला पुत्र जमुनादास (50 वर्ष) निवासी ग्राम अहिल्यागंज, थाना जैत, मथुरा (पूर्व में भी अभियोग पंजीकृत)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक श्री अश्वनी कुमार,अपर निरीक्षक रामजनम सिंह,उप निरीक्षक पवन कुमार,उप निरीक्षक नरेश कुमार.उप निरीक्षक वसीम खान.हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार.कांस्टेबल प्रदीप कुमार.हेड कांस्टेबल ऊदल सिंह.हेड कांस्टेबल जुगेन्द्र सिंह.हेड कांस्टेबल विकाश गौतम

पुलिस का संदेश:

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अपराधियों के खिलाफ जानकारी तुरंत पुलिस को दें और सहयोग करें। जनपद मथुरा में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस सतत रूप से अभियान चला रही है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या