लखनऊ / हरदोई। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा विधायक श्याम प्रकाश अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के भ्रष्टाचार पर दिए बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “अगर रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों को जेल भेजा जाए, तो 99 प्रतिशत अधिकारी जेल चले जाएंगे।”
दरअसल, यह मामला वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ा है। शनिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ के बख्शी तालाब ब्लॉक के उसरना गांव पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने एक चौपाल कार्यक्रम के दौरान जनता से संवाद किया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा था कि “यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है, तो लोग सीधे मुझे बताएं। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को जेल भेजा जाएगा।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए हरदोई जिले के गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा —
“फिर तो 99 प्रतिशत अधिकारी जेल चले जाएंगे।”
उनकी यह टिप्पणी कुछ ही घंटों में वायरल हो गई और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। लोग इस बयान को सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सीधा प्रहार मान रहे हैं।
विधायक श्याम प्रकाश इससे पहले भी अपने बयानों और फेसबुक पोस्टों के कारण चर्चा में रह चुके हैं। वे कई बार सरकार और अफसरशाही की कार्यशैली पर कटाक्ष करते रहे हैं।
सोशल मीडिया पर अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या विधायक का यह बयान व्यवस्था की सच्चाई उजागर कर रहा है या सिर्फ राजनीतिक व्यंग्य है?
भाजपा विधायक श्याम प्रकाश बोले – रिश्वत मांगने वाले 99% अधिकारी जेल जाएंगे, डिप्टी सीएम के बयान पर तंज से मचा बवाल!
लखनऊ / हरदोई।
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा विधायक श्याम प्रकाश अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के भ्रष्टाचार पर दिए बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “अगर रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों को जेल भेजा जाए, तो 99 प्रतिशत अधिकारी जेल चले जाएंगे।”
दरअसल, यह मामला वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ा है। शनिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ के बख्शी तालाब ब्लॉक के उसरना गांव पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने एक चौपाल कार्यक्रम के दौरान जनता से संवाद किया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा था कि “यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है, तो लोग सीधे मुझे बताएं। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को जेल भेजा जाएगा।”
उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए हरदोई जिले के गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा —
उनकी यह टिप्पणी कुछ ही घंटों में वायरल हो गई और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
लोग इस बयान को सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सीधा प्रहार मान रहे हैं।
विधायक श्याम प्रकाश इससे पहले भी अपने बयानों और फेसबुक पोस्टों के कारण चर्चा में रह चुके हैं।
वे कई बार सरकार और अफसरशाही की कार्यशैली पर कटाक्ष करते रहे हैं।
सोशल मीडिया पर अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या विधायक का यह बयान व्यवस्था की सच्चाई उजागर कर रहा है या सिर्फ राजनीतिक व्यंग्य है?
Author: namesteyindia
महाकुम्भ सेवा मेडल से सम्मानित हुए क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद भास्कर कुमार मिश्रा
IGRS जनसुनवाई में पीलीभीत नंबर-1: डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अगुवाई में जिले ने रचा कीर्तिमान
बदायूँ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की विकास और कानून व्यवस्था की बड़ी समीक्षा, अधिकारियों को सख्त निर्देश
BUDAUN: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बदायूँ राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश
budaun: 19 दिसम्बर को बदायूँ में होगा पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह, वीर नारियों का होगा सम्मान
BUDAUN: नववर्ष कार्यक्रमों के लिए DM की अनुमति अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई