Home » देश » UTTARPRADESH » BHADOI » भदोही: मानसिक प्रताड़ना के मामले में पत्नी गिरफ्तार, पहले ही हो चुकी है ससुर की गिरफ्तारी

भदोही: मानसिक प्रताड़ना के मामले में पत्नी गिरफ्तार, पहले ही हो चुकी है ससुर की गिरफ्तारी

भदोही, 29 अप्रैल 2025 – जनपद भदोही के थाना औराई क्षेत्र में हुई एक हृदयविदारक घटना में अहम प्रगति सामने आई है। मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाले युवक की पत्नी संगम यादव को पुलिस ने राजस्थान के सांभर से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मृतक के ससुर दयाशंकर यादव को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि दिनांक 25 नवम्बर 2024 को वादी द्वारा सूचना दी गई थी कि उसका 27 वर्षीय पुत्र अपने ससुर, पत्नी और एक अन्य व्यक्ति द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना एवं अपमानित किए जाने से परेशान था। इसी दबाव में आकर उसने अपनी दो जुड़वां बच्चियों (उम्र करीब 14 माह) को दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे दोनों की मृत्यु हो गई। इसके बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना औराई में मु0अ0सं0 290/2024 धारा-108, 352, 351(2) बी.एन.एस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले मृतक के ससुर दयाशंकर यादव को 27 नवम्बर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।तत्पश्चात फरार चल रही आरोपी पत्नी संगम यादव को 27 अप्रैल 2025 को सांभर, राजस्थान से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर भदोही लाया गया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:

  1. उपनिरीक्षक श्रीनिवास राय

  2. आरक्षी भूपेंद्र राय

  3. महिला आरक्षी मोनी चौहान
    (थाना औराई, जनपद भदोही)

पुलिस की इस कार्रवाई को पीड़ित परिवार के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है। जनपद पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि इस गंभीर प्रकरण में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या