भदोही जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जिलेभर में चलाए गए अभियान के तहत भदोही पुलिस ने कुल 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें 1 वारंटी और 24 शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार आरोपी शामिल हैं।
थाना औराई क्षेत्र में उपनिरीक्षक नथुनी सिंह ने वारंटी राहुल कुमार पुत्र स्व. लल्लू निवासी गिर्दबड़ागांव को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया। इसके अलावा विभिन्न थाना क्षेत्रों — औराई, ज्ञानपुर, कोईरौना, भदोही, ऊंज और सुरियावां — में अलग-अलग पुलिस टीमों ने धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
साथ ही यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। कार्रवाई में 01 वाहन को सीज़ किया गया, जबकि 175 दोपहिया वाहनों और 19 चारपहिया वाहनों समेत कुल 194 वाहनों का चालान किया गया।
भदोही पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से जिले में कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
👉 Namestey India News के साथ बने रहें ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए।
