Home » देश » UTTARPRADESH » BHADOI » “भदोही पुलिस की बड़ी कार्रवाई — मिशन शक्ति 5.0 के तहत नाबालिग लड़की के सौदे में शामिल 4 गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद”

“भदोही पुलिस की बड़ी कार्रवाई — मिशन शक्ति 5.0 के तहत नाबालिग लड़की के सौदे में शामिल 4 गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद”

भदोही।
जनपद भदोही में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस ने महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है।
थाना ज्ञानपुर पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की का सौदा करने वाले 3 पुरुष अभियुक्त और 1 महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है।
साथ ही सोशल मीडिया के जरिए लड़की को फंसाने वाले आरोपी प्रेमी को भी गिरफ्तार किया गया है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब थाना ज्ञानपुर क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के लापता होने की तहरीर दी।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर टीम ने गहन जांच शुरू की।
जांच में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लड़की को झांसा देकर अपहरण कर उसे बेचने की साजिश रच रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मेरठ के ग्राम ख्वाजमपुर माजरा थाना रोहटा से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया और नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई:

  • संतोष कुमार यादव (भदोही)

  • रोहताश बावरिया (राजस्थान)

  • आकाश गुप्ता (मेरठ)

  • उषा देवी (बिजनौर)
    वहीं, एक आरोपी अमरदीप (मेरठ) फरार बताया जा रहा है।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने लड़की को सोशल मीडिया पर फंसाकर बेचने की योजना बनाई थी।
पुलिस ने मामले में धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SP भदोही अभिमन्यु मांगलिक ने टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए ₹25,000 पुरस्कार देने की घोषणा की है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या