छतरपुर (मध्य प्रदेश)।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित प्रसिद्ध बाबा बागेश्वर धाम एक नए विवाद में घिर गया है।
बागेश्वर धाम के सेवादार और शिष्य महेंद्र दुबे के खिलाफ 27 वर्षीय युवती ने रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप में दो FIR दर्ज कराई हैं।
युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी महेंद्र दुबे ने उसे बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से मिलाने का वादा किया,
लेकिन इसी बहाने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता का आरोप है —
“महेंद्र ने खुद को कुंवारा बताया था।
वह बार-बार मेरे साथ के पल वीडियो में रिकॉर्ड करता था और अब उन्हीं वीडियो से मुझे ब्लैकमेल कर रहा है।”
युवती ने बताया कि आरोपी वीडियो डिलीट करने के नाम पर पैसों की मांग कर रहा था।
पीड़िता ने अब तक ₹2.5 लाख (ढाई लाख रुपये) उसे दे भी दिए, लेकिन आरोपी वीडियो हटाने के बजाय और रकम मांग रहा है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दो अलग-अलग FIR दर्ज कर ली हैं और मामला जांच में है।
आरोपों की गंभीरता को देखते हुए बागेश्वर धाम प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं, हालांकि धाम की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
