बलिया, 09 मई। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नरही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वांछित अभियुक्त व गोतस्कर शत्रुधन यादव उर्फ गुलाली पुत्र लाल जी यादव, निवासी ग्राम इच्छा चौबे का पूरा, थाना नरही, जनपद बलिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू भी बरामद किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री मो. उस्मान एवं प्रभारी निरीक्षक नरही श्री नदीम अहमद फरीदी के कुशल नेतृत्व में की गई।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
थाना नरही के उपनिरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमों में वांछित अभियुक्त शत्रुधन यादव इच्छा चौबे का पुरा मोड़ पर मौजूद है। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया।
तीन संगीन मुकदमों में वांछित था अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध निम्नलिखित अभियोग दर्ज हैं:
-
मु0अ0सं0 31/25 – धारा 3/8 गोवध निषेध अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना नरही
-
मु0अ0सं0 334/24 – धारा 318(4), 336(3), 338 BNS, थाना नरही
-
मु0अ0सं0 106/2025 – धारा 4/5 आर्म्स एक्ट, थाना नरही
बरामदगी
-
एक अदद नाजायज चाकू
गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम
-
उ0नि0 सौरभ श्रीवास्तव
-
हे0का0 रामदरश संगम
-
हे0का0 अशोक पाण्डेय
-
का0 विश्वरंजन चौबे — सभी थाना नरही, जनपद बलिया
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।
