Home » देश » UTTARPRADESH » BAREILLY » बरेली से शुरू हुआ “विकसित भारत – विकसित उत्तर प्रदेश 2047” मिशन! डीएम अविनाश सिंह ने की नागरिकों से बड़ी अपील!

बरेली से शुरू हुआ “विकसित भारत – विकसित उत्तर प्रदेश 2047” मिशन! डीएम अविनाश सिंह ने की नागरिकों से बड़ी अपील!

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है — जहाँ जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बरेलीवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी पहल “विकसित भारत – विकसित उत्तर प्रदेश 2047” में भागीदारी की अपील की है।

डीएम ने कहा कि इस विज़न का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था तक पहुँचाना है, ताकि प्रदेश को “उत्तम प्रदेश” बनाने में हर नागरिक की भूमिका अहम हो सके।

डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि इस मिशन के तहत एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है जो तीन मुख्य थीम —
अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति, और जीवन शक्ति — पर केंद्रित होगा।
इसके अलावा 12 प्रमुख सेक्टरों जैसे — कृषि, पशुधन, औद्योगिक विकास, आईटी, पर्यटन, नगर एवं ग्राम विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और सुशासन — को इस अभियान में जोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि नागरिक अपने मूल्यवान सुझाव 31 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन पोर्टल 👉 https://samarthuttarpradesh.up.gov.in या QR कोड स्कैन कर दे सकते हैं।

डीएम ने कहा —

“जितनी अधिक संख्या में बरेली के नागरिक इस मिशन से जुड़ेंगे, उतना ही उत्तर प्रदेश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।”

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या