बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के मुतलकपुर गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।
यहाँ एक नाबालिग लड़की को धान चोरी के शक में डंडों से पीटा गया।
पीड़िता की मां संतोषी ने बताया कि उनकी बेटी खेत पर सब्जी की फसल देखने गई थी। तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने उस पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर बेरहमी से मारपीट की।
जब संतोषी मौके पर पहुंचीं और विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
संतोषी ने बताया कि उन्होंने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर अब उन्होंने एसडीएम आंवला से न्याय की गुहार लगाई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम आंवला ने तुरंत संज्ञान लिया और पुलिस को नियमानुसार जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है, लेकिन सवाल यह है कि एक नाबालिग लड़की को इतनी बेरहमी से पीटने वालों पर अब कब होगी सख्त कार्रवाई।
Namestey India News की नज़र इस मामले पर बनी रहेगी।
