जिलाधिकारी बरेली एवं सहायक आयुक्त (औषधि) बरेली मंडल के निर्देश पर औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने नकली और मिलावटी दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सरला मेडिकल स्टोर, नाथ हॉस्पिटल, मोला नगर (थाना प्रेम नगर, बरेली) में छापेमारी की।
निरीक्षण के दौरान फर्म के रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की उपस्थिति में
औषधि विक्रय लाइसेंस, अभिलेख, और भंडारित दवाओं की गुणवत्ता की सघन जांच की गई।

मौके पर चार संदिग्ध कफ सीरप के नमूने लिए गए —
1️⃣ Macbery Levo Syrup
2️⃣ Karofax-AT Syrup
3️⃣ Synabron Plus Syrup
4️⃣ Butadryl Syrup
इसके साथ ही UPMSCL (उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड), बरेली के सरकारी ड्रग वेयरहाउस से सात अन्य दवाओं के नमूने भी जांच हेतु लिए गए —
1️⃣ Ambroxol HCL Syrup
2️⃣ Trimethoprim & Sulphmethoxazole Oral Suspension
3️⃣ Laculose Solution USP
4️⃣ Azithromycin Oral Suspension
5️⃣ Levocetrizine HCL Syrup
6️⃣ Ibuprofen Oral Suspension
7️⃣ Paracetamol Paediatric Syrup
इन सभी नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा गया है ताकि मिलावट या नकली सामग्री की जांच की जा सके।
🎙️ राजेश कुमार, औषधि निरीक्षक का बयान:
“जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई नमूना मानक के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्तियों और फर्मों के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी।”
