Home » देश » UTTARPRADESH » BAREILLY » बरेली के नसरतगंज में किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बरेली के नसरतगंज में किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बरेली के आंवला तहसील क्षेत्र के सिरौली थाना अंतर्गत गांव नसरतगंज में शुक्रवार देर रात एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय सोमपाल के रूप में हुई है। सोमपाल अविवाहित थे और अपने भाई विजेंद्र के साथ एक ही घर में रहते थे।

घटना के समय विजेंद्र छत पर सो रहे थे, जबकि सोमपाल नीचे कमरे में थे। पास के कमरे में विजेंद्र की पत्नी और बच्चे भी सो रहे थे। रात करीब 2 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब परिजनों ने नीचे जाकर देखा तो सोमपाल खून से लथपथ पड़े थे। उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

विजेंद्र के बेटे ने तुरंत सिरौली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया।

पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने सिर्फ गोली चलने की आवाज सुनी थी। किसी संदिग्ध व्यक्ति को आते-जाते नहीं देखा गया। गांव के अधिकांश लोग गर्मी के चलते छतों पर सो रहे थे। मृतक के परिवार ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है।

थाना प्रभारी राम रतन सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई रामपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपी की पहचान को लेकर पुलिस कई संभावनाओं पर काम कर रही है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या